Chhattisgarh top News: कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top News: कावड़ यात्रा में महिला और दो बच्चों पर एसिड अटैक से मचा हड़कंप, बातचीत बंद करने पर भड़का आरोपी

Chhattisgarh top News दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में कावड़ यात्रा में शामिल महिला और उसके दो बच्चों पर मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने एसिड फेंक दिया। हमले में महिला का चेहरा और गला झुलस गया, जबकि दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

नंदिनी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने कावड़ यात्रा में निकली महिला और उसके दो बच्चों पर एसिड फेंककर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला और बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

कावड़ यात्रा के बीच महिला पर फेंका एसिड

नंदिनी थाना क्षेत्र के रवेलीडीह और अरसनारा के बीच सोमवार को कावड़ यात्रा में शामिल हुई महिला पर अज्ञात आरोपी द्वारा एसिड फेंककर फरार होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का चेहरा और गला एसिड के कारण झुलस गया है, वहीं दोनों बच्चे भी हल्के रूप से झुलस गए हैं।

 

छह महीने पहले पेंट फैक्ट्री में हुई थी पहचान

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि करंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास बैरागी और महिला की पहले से पहचान थी। दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक पेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी।

 

बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी

पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा आरोपी से बातचीत बंद करने से वह नाराज था। इसी नाराजगी में आरोपी मोटरसाइकिल से कावड़ यात्रा में शामिल होने गई महिला के पास पहुंचा और उस पर एसिड फेंककर फरार हो गया। हमले में महिला और उसके दोनों बच्चे झुलस गए।

 

CCTV फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची

दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक घटनास्थल के आसपास दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर महेश दास बैरागी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने एसिड अटैक करने की बात स्वीकार कर ली।

 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh top news: गांजा तस्कर के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.54 करोड़ गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Chhattisgarh top Newsपुलिस ने मंगलवार को आरोपी महेश दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। वहीं, एसिड हमले में घायल महिला और उसके दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button