*✍️अब कहीं से भी भरवा सकेंगे LPG सिलेंडर, आ गया ये नया तरीका….*

नई दिल्ली। सरकार ने LPG रीफिल की पोर्टेबिलिटी को मंजूरी दे दी है। मतलब अब आप कहीं से भी अपना रसोई गैस LPG सिलेंडर भरवा सकते हैं। कोई भी गैस डिस्ट्रीब्यूटर आपको इनकार नहीं करेगा। अगर कंज्यूमर को लगता है कि वह अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से खुश नहीं हैं तो उसकी जगह किसी दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर को चुन सकता है। काफी समय से LPG रिफिल बुकिंग पोर्टेबिलिटी की मांग हो रही थी, अब इसे मजूंरी दी गई है।पोर्टल पर मिलेगी ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा
उसी क्षेत्र में सर्विस दे रहे दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर्स को एलपीजी कनेक्शन के ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा एलपीजी ग्राहकों को संबंधित तेल मार्केटिंग कंपनियों के वेब-पोर्टल के साथ-साथ उनके मोबाइल ऐप के जरिए दी गई है। अपने रजिस्टर्ड लॉग-इन का इस्तेमाल करते हुए ग्राहक अपने क्षेत्र में सेवारत डिस्ट्रीब्यूटर्स की लिस्ट से अपने OMC के डिस्ट्रीब्यूटर को को चुन सकते हैं और अपने LPG कनेक्शन की पोर्टिंग का विकल्प चुन सकते हैं।
कैसे बदल सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, LPG ग्राहकों को यह छूट मिलेगी कि वह अपनी मर्जी से किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से LPG रीफिल करवा सकता है। ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटर्स लिस्ट से अपना “डिलीवरी डिस्ट्रीब्यूटर” चुन सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसको चंडीगढ़, कोयंबटूर गुड़गांव, पुणे और रांची में लॉन्च किया जाएगा।मोबाइल ऐप/कस्मटमर पोर्टल खोलेगा और लॉग-इन करेगा तो उसे डिलीवरी डिस्ट्रीब्यूटर्स की पूरी लिस्ट दिखाई देगी साथ उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर रेटिंग भी होगी। जिससे ग्राहक को अच्छा डिस्ट्रीब्यूटर्स चुनने में मदद मिले। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स पर भी अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का दबाव बनेगा।डिस्ट्रीब्यूटर के पास होगा मनाने का ऑप्शन
डिस्ट्रीब्यूटर के पास अपने कस्टमर को मनाने का ऑप्शन होगा। डिस्ट्रीब्यूटर को सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक को सर्विस में कोई दिक्कत न आए। ग्राहक के मानने पर 3 दिनों के अंदर पोर्टेबिलिटी रिक्वेस्ट वापस ली जा सकती है। अगर ऐसा नहीं होता तो कनेक्शन ऑटोमैटिक रूप से दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर को सौंप दिया जाएगा। इसलिए, ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर आए बिना उसी बाजार में काम कर रही उसी कंपनी के किसी दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह सुविधा बिल्कुल फ्री होगी। मई 2021 में OMCs ने 55759 पोर्टेबिलिटी अनुरोधों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।ग्राहक इस लिस्ट से किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर को चुन सकता है, जो उसके एरिया में उपलब्ध होगा और LPG रीफिल की डिलीवरी करेगा।



