*✍️गरीबो के चेहरे में मुश्कान लाने संकल्पबद्ध है कांग्रेस सरकार :- अवध डनसेना…*

रायगढ़:- प्रदेश में काबिज कांग्रेस की भुपेश सरकार को जनहितैषी बताते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रवक्ता अवध डनसेना ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा प्रदेश के गरीब परिवारों को जुलाई से नवम्बर तक निःशुल्क चावल दिए जाने का अहम फैसला लिया है l लॉक डाउन की वजह से गरीबो के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई थी इसके मद्देनजर सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए अरुण मालाकार ने कहा कि यह फैसला गरीबो के हित मे है l भाजपा की 15 साल की सत्ता के दौरान सबसे अधिक गरीब प्रभावित हुए थे यह सरकार केवल पूँजीपतियो के हित में फैसले ले रही थी l लेकिन कांग्रेस की सरकार को गरीबो की सरकार बताते हुए प्रवक्ता अवध डनसेना ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सरकार काबिज होते ही किसानों,मजदूरों,गरीबो,पिछडो,आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है l इसकी मिशाल देते हुए बताया कि पूरे देश मे छत्तीसगढ़ ही अकेला राज्य है जहाँ किसानों को धान हेतू प्रति क्विंटल का 2500 रु का भुगतान किया जाता है l साथ ही तेंदू पत्ता,महुआ जैसे उत्पादो के समर्थन मूल्य में वृद्धि के साथ साथ अन्य उत्पादों को भी समर्थन मूल्य में खरीदने का काम कांग्रेस की भुपेश सरकार ने किया है l आदिवासियों के समुचित विकास हेतु सरकार का सतत प्रयास जारी है l करोना काल को संकट का समय बताते हुए कहा कि लॉकडाउन की वजह से गरीबो के हित को ध्यान देते हुए नवम्बर माह तक निःशुल्क अनाज देने का अहम फैसला लिया गया है l सरकार के इस फैसले से गरीबो के चेहरे में मुस्कान आ गई है l प्रवक्ता अवध डनसेना ने सरकार के इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,समस्त मंत्रिमंडल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार सहित प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है,,,,



