*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-SBI दफ्तर के जोनल ऑफिस में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:-SBI दफ्तर के जोनल ऑफिस में भीषण आग, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर

राजधानी रायपुर के पेंशन बाड़ा स्थित एसबीआई जोनल ऑफिस में आग लग गई है. एसबीआई दफ्तर के चौथे मंजिल के रिकॉर्ड रूम पर आग लगी है. आग काफी तेजी से चौथे मंजिल पर फैलते जा रही है. पूरे दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल है.

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़िया और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. जानकारी के मुताबिक एसी की वजह से शार्ट सर्किट हुई और चौथे मंजिल पर आग लग गई है. बताया जा रहा है कि एसबीआई दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में अहम दस्तावेज थे. इसीलिए आग लगने से भारी नुकसान होने की आंशका जताई जा रही है. हालांकि की पुलिस को सूचना दे दी गई है. एसबीआई दफ्तर के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button