*✍️दो सगे भाईयों ने अपने दोस्त की चाकू और हंसिया से गोदकर की हत्या...जाने क्या थी वजह...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️दो सगे भाईयों ने अपने दोस्त की चाकू और हंसिया से गोदकर की हत्या…जाने क्या थी वजह…*

रायपुर:पैसे के लेनदेन के चलते दो सगे भाईयों ने अपने दोस्त की चाकू और हंसिया से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम दीपक तिवारी और रवि तिवारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव की है। गुरूवार की रात आरोपी दीपक और रवि के घर मृतक झम्मन यादव व हिरेंद्र देवागंन एक साथ बैठकर खाना खाये। खाना खाने के बाद रवि ने हिरेंद्र का मोबाइल नंबर सेव करने के बहाने से ले लिया। थोड़ी देर बाद जब हिरेंद्र और झम्मन ने रवि से अपना मोबाइल मांगा तो उसने मोबाइल नहीं है कहकर मोबाइल देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर झम्मन, हिरेंद्र का रवि और उसके भाई दीपक से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दीपक और रवि ने चाकू और हंसिया से झम्मन यादव व हिरेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में झम्मन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि हिरेंद्र घायल हो गया। वारदात के बाद रवि और दीपक मौके से भाग निकले।
इधर घटना की शिकायत के बाद उरला पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि झम्मन और हिरेंद्र ने उनसे कुछ पैसे उधार लिये थे। काफी दिन होने के बाद भी वो लोग पैसा लौटा नहीं रहे थे। इसी बात को लेकर गुरूवार को विवाद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button