शादी में डांस करते-करते सबको मरवा गया ये लड़का...कोरोना होने से पूरा गांव सील – RGH NEWS
मनोरंजन

शादी में डांस करते-करते सबको मरवा गया ये लड़का…कोरोना होने से पूरा गांव सील

भोपाल । मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के लुहरगुवां गांव शादी समारोह में लापरवाही की इंतहा हो गई। कोरोना पोजेटिव एक युवक ने शादी समारोह में इस कदर कोरोना फैलाया कि पूरे गांव के लोग खतरे में है, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर भी है।. जिला प्रशासन ने यहां शादी में 10 लोगों को ही अनुमति दी है. इसके बाद भी गांव की एक शादी में कई लोग शामिल हुए.

जानकारी के अनुसार लुहरगुवां गांव में 27 अप्रैल को अरुण मिश्रा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.लेकिन उसने ये जानकारी छुपा ली। इसके बाद भी वो 29 अप्रैल को गांव में हुई एक शादी में शामिल हुआ. इस दौरान उसने लोगों को खाना भी परोसा और दूसरे दिन 30 अप्रैल को बरात में भी शामिल हुआ. जानकारी के अनुसार बारात उत्तर प्रदेश के ललितपुर के भुचेरा गांव गई थी.

बारात लौटने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी

यहां युवक ने सभी के साथ मिलकर डांस किया और वरमाला के समय दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाई. 1 मई को बरात वापस लौटी. इसके बाद भी पॉजिटिव युवक गांव में घूमता रहा. 1 मई के बाद गांव के कई लोगों की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी. इसके बाद गांव के करीब 60 लोगों ने कोरोना जांच कराई, जिसमें 40 लोग पॉजिटिव पाए गए.

प्रशासन ने पूरे गांव को रेड जोन घोषित किया
इतनी बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने गांव को रेड जोन घोषित कर दिया है. जिसके बाद गांव के अंदर या बाहर किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने गांव के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है और पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए हैं ताकि गांव में संक्रमण और ना फैलने पाए. स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है.

प्रशासन के स्तर पर भी हुई लापरवाही
वहीं इस घटना को लेकर प्रशासन की भी लापरवाही उजागर हो रही है. दरअसल लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो गई थी तो फिर प्रशासन की तरफ से कोई फीडबैक नहीं लिया गया और ना ही घर पर कोई नोटिस चिपकाया गया, जिससे आसपास के लोग भी सावधान रहते. अब निवाड़ी के कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button