2 नवंबर से खुलेंगे केंद्रीय स्कूल… स्कूल तो खुले लेकिन ज़िम्मेदारी पूरी घर वालों की होगी…पढ़ें पूरी जानकारी

लंबे समय के इंतजार के बाद देश में स्कूलों को फिर से खोलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने भी स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवीएस और एनवीएस 2 नवंबर, 2020 से देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए स्थिति का आकलन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुरूआती तौर पर कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए फिर से स्कूल खुलेंगे।
गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों में 15 अक्टूबर के बाद स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि अभी सिर्फ 9वीं से 12वीं क्लास तक के ही बच्चों को बुलाने की अनुमति है। सरकार ने स्कूलों को खोले जाने के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा नियमों का भी ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में सैनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग, इलाज की व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की गयी.
स्कूलों ने इन सवालों पर मां-बाप से मांगी है सहमति
स्कूलों से मां-बाप के पास जो सहमति पत्र आया है उसमें 5 तरह के सवाल हैं. इन्हीं पर सहमति मांगी गई है. अगर मां-बाप सहमत हैं तो पत्र पर साइन कर स्कूल वापस भेज दें. अगर नहीं हैं तो बच्चे को स्कूल न भेजें.



