देश
प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे…कोरोनाकाल में यह मोदी का 7वां संबोधन होगा…

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मोदी ने यह नहीं बताया कि किस बारे में बात करेंगे, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे फेस्टिवल सीजन के बीच कोरोना की स्थिति पर बोल सकते हैं। साथ ही त्योहारों पर संक्रमण से बचने के उपायों पर बात कर सकते हैं। कोरोनाकाल में देश के नाम मोदी का ये 7वां संदेश होगा। इससे पहले 30 जून के संबोधन में वे 16 मिनट बोले थे।
कोरोना संकट से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए जब पहले राहत पैकेज का ऐलान हुआ था तब भी पीएम मोदी ने इसी तरह देश के नाम संबोधन में इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की डिटेल जानकारी दी.



