शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक...वेंटिलेटर से एकमो मशीन में किया गया शिफ्ट….एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया, कोरोना से फेफड़ा पूरी तरह हुआ खराब – RGH NEWS
देश

शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक…वेंटिलेटर से एकमो मशीन में किया गया शिफ्ट….एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया, कोरोना से फेफड़ा पूरी तरह हुआ खराब

रांची  झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। कोरोना से संक्रमित जगरनाथ महतो पिछले दिनों पॉजेटिव पाये गये थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चेन्नई से उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाए गए थे। उनकी तबीयत नाजुक देखकर एयर एंबुलेंस से मंत्री जगरनाथ महतो को ही चेन्नई भेजा गया है।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एयरलिफ्ट करके चेन्नई ले जाया गया. सोमवार (19 अक्टूबर, 2020) को चेन्नई से आये फेफड़ा रोग विशेषज्ञों की देख-रेख में उन्हें शाम 6:35 बजे एयर एंबुलेंस से वहां भेजा गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के डुमरी के विधायक जगरनाथ महतो का फेफड़ा ट्रांसप्लांट भी करना पड़ सकता है. इससे पहले उन्हें मेडिका हॉस्पिटल में वेंटिलेटर से हटाकर एकमो मशीन पर डाला गया था. एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में अब जगरनाथ महतो का चेन्नई में ही इलाज होगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button