*✍️पिछले गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में आयी तेजी….चांदी मे भी बढ़त… जानिए कितना भाव बढ़ा…*

नई दिल्ली: पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर सोने की कीमतों (Gold Price Today) में मंगलवार को 0.25 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इस बढ़त के बाद गोल्ड का भाव 47,171 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है. आज सोने की कीमतों में 400 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, चांदी वायदा (Silver Price Today) की कीमतों में 0.35 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. इस बढ़त के बाद चांदी 63,801 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है.
24 कैरेट गोल्ड का भाव
गुड्सरिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 50790 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा चेन्नई में 48,720 रुपये, मुंबई में 47,490 रुपये और कोलकाता में 49640 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.
3 सितंबर तक खरीद सकेंगे सस्ता सोना
सरकार जनता को सस्ती दरों पर गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है. 30 अगस्त से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की छठी सीरीज की बिक्री शुरू हो रही है. इसके लिए इश्यू प्राइस 4,732 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. यह स्कीम सिर्फ पांच दिन के लिए (30 अगस्त से 3 सितंबर, 2021 तक) खुली है.
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.



