*✍️देश में कोरोना के मामलों में 5 दिनों बाद बड़ी गिरावट.....जाने 24 घंटे में कितने पाए गए नए मामले और कितनी हुयी मौत....* – RGH NEWS
देश

*✍️देश में कोरोना के मामलों में 5 दिनों बाद बड़ी गिरावट…..जाने 24 घंटे में कितने पाए गए नए मामले और कितनी हुयी मौत….*

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus cases in India) के मामलों में एक बार फिर तेज गिरावट दर्ज की गई है. बीते करीब 5 दिनों से लगातार 40 हजार से अधिक मामले आ रहे थे. वहीं मंगलवार को यह संख्या हजार से थोड़ा ज्यादा थी. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 30,941 नए मामले आए. वहीं इस दौरान 350 लोगों की मौत हो गई. इस समयावधि में 36,275 लोग डिस्चार्ज किए गए. मंत्रालय के अनुसार नए आंकड़ों के बाद देश में फिलहाल 3 लाख 70 हजार 640 एक्टिव केस, जबकि 3 करोड़ 19 लाख 59 हजार 680 डिस्चार्ज और मृतकों की संख्या 4 लाख 38 हजार 560 हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में एक्टिव मामलों में 5684 की कमी दर्ज की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button