Sex Racket Busted: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, तीन महिलाएं मुक्त कराई गई

Sex Racket Busted : महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्पा और सैलून की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने इसके संचालक को गिरफ्तार किया है तथा तीन महिलाओं को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
फर्जी ग्राहक को सौदा तय करने के लिए भेजा
नौपाडा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आव्हाड ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार दोपहर स्पा पर छापेमारी की। Fake Customer Police Raid Spa Salon इस दौरान एक फर्जी ग्राहक को सौदा तय करने के लिए भेजा गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए स्पा संचालक की पहचान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी ललित गोपाल रागानी (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केंद्र की महिला मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
read more Latest Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
एक मोबाइल फोन आपत्तिजनक सामग्री जब्त
Sex Racket Bustedपुलिस ने बताया कि स्पा से 24 से 29 वर्ष आयु वर्ग की तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जो मुंबई, पश्चिम बंगाल और नेपाल की रहने वाली हैं।उसने बताया कि मौके से 7,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।



