Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी भरोसे की पहचान: 10 मिनट में बना आयुष्मान कार्ड – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी भरोसे की पहचान: 10 मिनट में बना आयुष्मान कार्ड

Chhatisgarh News:   मुंगेली, 06 जुलाई 2026/

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 लगातार साकार कर रही है। इसी कड़ी में जिले में एक बार फिर त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन की मिसाल देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का महज 10 मिनट के भीतर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राही को आयुष्मान भारत योजना का कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। विकासखंड पथरिया के ग्राम सिलदहा निवासी श्री शेखर कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र अयान्स कुमार का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलने में कठिनाई हो रही थी।
शिकायत प्राप्त होते ही जिला आयुष्मान टीम ने मामले को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर सिर्फ 10 मिनट में आयुष्मान कार्ड तैयार कर हितग्राही को उपलब्ध करा दिया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद श्री शेखर कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी शीघ्र कार्यवाही की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर समस्या का समाधान मिलने से अब उनके परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुरक्षा मिल गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के लिए “समस्या तुंहर, समाधान हमर” थीम पर सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली सेवा जनविश्वास का माध्यम बन गया है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से जिले के नागरिक अब केवल एक फोन कॉल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा निरंतर मॉनिटरिंग भी कर पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button