Party in Resort Nainital: लग्जरी रिसॉर्ट पर पुलिस का बड़ा छापा, 52 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

Party in Resort Nainital: लग्जरी रिसॉर्ट पर पुलिस का बड़ा छापा, 52 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Party in Resort Nainital उत्तराखंड की पर्यटन राजधानी के प्रवेश द्वार और विश्वप्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर में नैनीताल पुलिस ने एक बड़े हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लग्जरी रिसॉर्ट पर छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

शराब, अश्लील डांस और देह व्यापार का खुलासा

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था. छापेमारी के समय आरोपी शराब और नशे की पार्टी कर रहे थे, महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था और उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे. मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए.

 

मेरठ के कारोबारी ने कराया था पूरा आयोजन

पूछताछ में मुख्य आयोजक की पहचान मेरठ निवासी उमेन्द्र कुमार के रूप में हुई. उसने पुलिस को बताया कि अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए 4 और 5 जुलाई के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में रिसॉर्ट बुक कराया गया था. पुलिस के अनुसार, प्रत्येक महिला के लिए करीब 10 हजार रुपये का भुगतान तय किया गया था.

साक्ष्य मिटाने की भी हुई कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम विजिटर रजिस्टर में दर्ज न किया जाए. पुलिस ने इसे साक्ष्य छिपाने का गंभीर प्रयास मानते हुए रिसॉर्ट को तत्काल सील कर दिया.

 

सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

 

क्या सिर्फ एक रिसॉर्ट तक सीमित है यह खेल?

Party in Resort Nainitalरामनगर में हुई इस कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. यदि एक लग्जरी रिसॉर्ट में इतने बड़े स्तर पर यह अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, तो इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी? क्या पर्यटन की आड़ में कुछ अन्य प्रतिष्ठानों में भी ऐसे अवैध नेटवर्क सक्रिय हैं? यह ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अब जांच एजेंसियों को तलाशनेप होंगे

 

Related Articles

Back to top button