Train direl news:मुंबई में लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, डोंबिवली के पास 3 सेवाएं प्रभावित; खाली ट्रेन होने से टला बड़ा हादसा

Train direl news:महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे ठाणे से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच लोकल सेवाएं प्रभावित हो गईं। अधिकारियों के मुताबिक, डोंबिवली स्टेशन के पास यह हादसा हुआ, जिससे मुंबई के व्यस्त सबअर्बन रेल नेटवर्क पर असर पड़ा।
राहत की बात यह रही कि जिस कोच के पटरी से उतरने की घटना हुई, वह ट्रेन खाली थी। इसलिए इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह 8:09 बजे हुई, जब ट्रेन कलवा कार शेड से कल्याण की ओर जा रही थी। ट्रेन में उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
3 लोकल ट्रेनों पर असर
इस घटना के चलते सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर कम से कम तीन लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। यह लाइन मुंबई को ठाणे और रायगढ़ जिलों से जोड़ती है, इसलिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कलवा कार शेड से निकली खाली लोकल रेक का एक कोच डोंबिवली के पास पटरी से उतर गया, जिससे अप दिशा की तीन ट्रेनें कुछ समय तक रुकी रहीं।
Train direl news:फिलहाल रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में जुटी रही और सेवाओं को जल्द बहाल करने के प्रयास किए गए।



