देश

US Louisiana Shooting:अमेरिका के लुइसियाना में दर्दनाक गोलीबारी: 8 बच्चों की मौत, जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी ढेर

US Louisiana Shooting:अमेरिका के लुइसियाना राज्य में रविवार सुबह एक दर्दनाक गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में 8 बच्चों की मौत हो गई, जिनकी उम्र 1 साल से 14 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना घरेलू विवाद के कारण हुई हिंसा का नतीजा है।

श्रेवेपोर्ट शहर में हुई इस वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे एक घरेलू विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 8 बच्चों की जान चली गई।

*जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर*

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे रोक लिया। जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी घटना को अकेले ही अंजाम दिया गया था।

जांच जारी

US Louisiana Shooting:पुलिस ने इसे घरेलू विवाद से उपजी हिंसा बताया है और मामले की जांच जारी है। अभी तक पीड़ित बच्चों या उनके परिवारों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस घटना ने अमेरिका में बच्चों की सुरक्षा और घरेलू हिंसा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button