Crude Oil Rates : मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ते ही महंगा हुआ कच्चा तेल; WTI में 7.5% बढ़ोतरी,ब्रेंट क्रूड भी 96 डॉलर के पार पहुंचा – RGH NEWS
बिजनेस

Crude Oil Rates : मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ते ही महंगा हुआ कच्चा तेल; WTI में 7.5% बढ़ोतरी,ब्रेंट क्रूड भी 96 डॉलर के पार पहुंचा

Crude Oil Rates :मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब साफ तौर पर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने की खबर से सोमवार को ग्लोबल ऑयल मार्केट में जोरदार हलचल देखने को मिली। सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते अमेरिकी बेंचमार्क WTI और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड दोनों की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।

WTI में 7.5% की तेजी

तनाव के माहौल में अमेरिकी ऑयल बेंचमार्क WTI की कीमत सोमवार को करीब 7.5% बढ़कर 90.17 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। बाजार में यह उछाल सप्लाई में बाधा की आशंका के कारण देखने को मिल रहा है।

ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड में भी मजबूती देखने को मिली। इसकी कीमत करीब 6.5% बढ़कर 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जिससे साफ है कि वैश्विक बाजार पर तनाव का असर तेजी से पड़ रहा है।

ईरान का आरोप—अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर

ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है। यह आरोप उस घटना के बाद सामने आया, जब रविवार को गल्फ ऑफ ओमान में एक अमेरिकी युद्धपोत ने ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज पर फायरिंग की।

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की चेतावनी

बताया जा रहा है कि ईरानी जहाज अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी से निकलने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद अमेरिकी युद्धपोत ने कार्रवाई की। इस घटना के बाद ईरान ने जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद, सप्लाई पर असर

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और LNG की आवाजाही लगभग ठप बताई जा रही है। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम है, इसलिए इसके प्रभावित होने से बाजार में चिंता बढ़ गई है।

ट्रंप के बयान से बढ़ी चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया बयान ने भी तनाव को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद न रुकने पर अमेरिकी गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर USS Spruance ने ईरानी जहाज Touska को निशाना बनाकर रोक दिया।

 

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी मरीन ने जहाज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें क्या सामान था।

ईरान की सख्त प्रतिक्रिया

Crude Oil Rates :ईरान के मुख्य युद्ध कमांड सेंटर Khatam Al-Anbiya ने सरकारी एजेंसी के हवाले से कहा है कि अमेरिका ने 8 अप्रैल से लागू सीजफायर का उल्लंघन किया है और इसका जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button