Accident:उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 15-20 लोगों की मौत की आशंका – RGH NEWS
अन्य खबर

Accident:उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 15-20 लोगों की मौत की आशंका

Accident:जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर इलाके के कघोट (कानोटे) गांव में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अचानक पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे में 15 से 20 लोगों की मौत हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है। मंत्री के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।

Accident:स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में राहत टीम लगातार काम कर रही है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button