देश

Transfer:यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 IAS अधिकारियों का तबादला, 15 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट यहां…

Transfer:उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदले गए हैं। इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर, कृतिका शर्मा को बुलंदशहर और आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रजीत त्रिपाठी को मैनपुरी और मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य IAS अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक और मंडलायुक्त जैसे अहम पदों पर नई तैनाती दी गई है।

बदले गए डीएम के ट्रांसफर की लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिन जिलों में जिलाधिकारी (DM) बदले हैं। उसकी पूरी लिस्ट सामने आई है।

जिला जिलाधिकारी
झांसी गौरांग राठी
सुलतानपुर इंद्रजीत सिंह
बुलंदशहर कृतिका शर्मा
श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग
शामली आलोक यादव
सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान
अमरोहा नितिन गौड़
हमीरपुर अभिषेक गोयल
रायबरेली हर्षिता माथुर
फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव घनश्याम मीणा
लखीमपुर खीरी अंजनी कुमार सिंह
मैनपुरी इंद्रजीत त्रिपाठी
औरैया बृजेश कुमार
आगरा मनीष बंसल

 

तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश

Transfer:सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें 40 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की फुल लिस्ट

ख़बर शेयर करें:

Back to top button