SSC GD Constable Exam 2026: SSC GD एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, 27 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा; जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड – RGH NEWS
शिक्षा

SSC GD Constable Exam 2026: SSC GD एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, 27 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा; जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड

SSC GD Constable Exam 2026:स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। परीक्षा से पहले आयोग ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे आसानी से सिटी स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।

इन तारीखों में होगी परीक्षा

SSC GD Constable Exam 2026 चार चरणों (विंडो) में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 27 अप्रैल से 2 मई तक चलेगी। दूसरे चरण का आयोजन 4 मई से 9 मई, तीसरे चरण का 18 मई से 23 मई और चौथे चरण का 25 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा।

एडमिट कार्ड कब होगा जारी

SSC की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 27 अप्रैल को है, वे अपना एडमिट कार्ड 24 या 25 अप्रैल तक डाउनलोड कर सकेंगे। इसी तरह अन्य तिथियों के लिए भी हॉल टिकट परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एसएससी जीडी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद Login पर क्लिक करें।
  • अब यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा भरकर लॉग इन करें।
  • इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
SSC GD Exam City 2026

भर्ती विवरण

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से जनरल पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 10198 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 2416 पद, ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 5329 पद, एससी के लिए कुल 3433 पद और एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 2091 पद आरक्षित किए गए हैं।

SSC GD Constable Exam 2026:जनरल महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 904 पद, ईडब्ल्यूएस के कुल 189 पद, ओबीसी महिला के लिए कुल 436 पद, एससी महिला के लिए कुल 269 पद और एसटी महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 222 पद आरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button