*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: माता वैष्णो देवी मंदिर में लगी आग, देखते ही देखते किया विकराल रूप धारण...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: माता वैष्णो देवी मंदिर में लगी आग, देखते ही देखते किया विकराल रूप धारण…*

जम्मू: कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में आज आग लग गई। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया है कि “आग पर काबू पा लिया गया है।” मंगलवार को कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास की एक बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड के सदस्य, पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और ताजा मिली जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये आग कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक लगी और फिर आसपास फैल गई। यह आग जहां लगी है, उस स्थान से माता के प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है।जानकारी के अनुसार वीआईपी गेट के पास कैश काउंटिंग रूम में आग लगी, और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि भैरो घाटी तक दिखाई दे रही थीं। आनन-फानन में कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में फायर विंग के जवानों ने मौके पर पहुंच पर आग पर काबू पा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button