बिजनेस

E20 Petrol Engine Damage: E20 पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बता दिया गाड़ियां खराब होने के दावों का पूरा सच

E20 Petrol Engine Damage  वाहनों में पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिलाने (E20 पेट्रोल) को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होने के दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और यह एक सुनियोजित दुष्प्रचार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में इसे सभी जरूरी वैज्ञानिक परीक्षणों और वाहन कंपनियों की मंजूरी के बाद ही लागू किया गया है।

 

माइलेज में बेहद मामूली फर्क आ सकता है

माइलेज और इंजन की खराबी के दावों पर बात करते हुए नितिन गडकरी ने माना कि इथेनॉल और पेट्रोल की ऊर्जा क्षमता में अंतर होने से माइलेज में बेहद मामूली फर्क आ सकता है, लेकिन यह ज्यादातर ड्राइविंग परिस्थितियों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि इंजन खराब होने की जांच में ई20 पेट्रोल नहीं बल्कि मिलावटी ईंधन जिम्मेदार पाया गया है।

 

कंपनियों को निर्देश-बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदल दें पुर्जे

E20 Petrol Engine Damageपुराने वाहनों की सुरक्षा के लिए कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सर्विस के दौरान कुछ पुर्जे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदल दें। उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सालों से 27 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाली गाड़ियां बिना किसी परेशानी के चल रही हैं और अब भारत में भी टाटा, मारुति, महिंद्रा जैसी एक दर्जन कंपनियां अपने नए फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल लाने की तैयारी में हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button