HDFC Bank Alert: HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट, 10 और 12 जुलाई को बंद रहेगी ये सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी
HDFC Bank Alert प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 10, 11 और 12 जुलाई 2026 को कई सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि सर्विस कुछ समय के लिए ही नहीं मिलेगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी होगी। डाउन टाइम के बाद फिर से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसलिए ग्राहकों को समय रहते जरूरी ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी जाती है।
यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपडेट किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। बैंक ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। इस बात की जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।
ये भी पढ़ेंCg Current News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान
9 जुलाई रात 10:00 बजे से लेकर 10 जुलाई 1:00 AM तक INR प्रीपेड कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान ग्राहक नेट बैंकिंग के जरिए प्रीपेड कार्ड लोडिंग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन भी काम नहीं करेगा। कस्टमर पोर्टल लॉगिन और सर्विसिंग सुविधा भी बाधित रहेगी।
9-10 जुलाई को यह सर्विस भी बाधित रहेगी
9 जुलाई को रात 10:00 बजे से लेकर 10 जुलाई 1:00 AM तक फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड से संबंधित सेवाएं बाधित रहने वाली है। ग्राहक 3 घंटे तक प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। न ही इस दौरान ईकॉम, एटीएम विड्रोल, पीओएस और टैप एंड पे ट्रांजैक्शन काम करेगा।
11 और 12 जुलाई को बंद रहेगी ये सर्विस
11 जुलाई को शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण NEFT, आईएमपीएस और आरटीजीएस सेवाएं बाधित रहेंगी। ग्राहक 2:30 AM से लेकर सुबह 6:30 बजे तक पूरे 4 घंटे मर्चेंट पेमेंट और फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
HDFC Bank Alert12 जुलाई से लेकर 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग की सर्विस नहीं मिलेगी। इसके अलावा इंस्टेंट रीलोड भी काम नहीं करेगा। हालांकि ECOM, एटीएम विड्रोल, POS और टैप एंड पे ट्रांजेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



