Accident News: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और क्रूजर के बीच जोरदार टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल – RGH NEWS
देश

Accident News: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और क्रूजर के बीच जोरदार टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Accident News कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक सड़क हादसे (ट्रक और क्रूजर कार के बीच टक्कर) में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ ये हादसा और अब तक हादसे को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।

 

Read more Share market today: शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार

कैसे हुआ ये हादसा?

दरअसल, ये पूरा हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिले में यल्लापुरा तालुका के अराबैल घाट पर सामने आई है। यहां एक ट्रक और क्रूजर कार के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, धारवाड़ से अंकोला की ओर एक क्रूजर गाड़ी में कुल 9 लोग यात्रा कर रहे थे। वे बुधवार (8 जुलाई) की रात धर्मस्थला और चिकमगलूर की यात्रा पर निकले थे। लेकिन, जब वे अराबैल घाट के बालगर इलाके में पहुंचे, तो क्रूजर और सामने से आ रहे ट्रक (KA 22 AA 1008) के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

 

6 लोगों की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर गाड़ी पूरी तरह पिचक गई। मृतकों के शवों को येल्लापुर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के संबंध में येल्लापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

स्विगी में पार्ट-टाइम काम करते थे

Accident Newsइस हादसे को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना का शिकार हुई कार में मौजूद सभी लोग स्विगी (Swiggy) में पार्ट-टाइम डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते थे। वे बुधवार की रात को यात्रा पर निकले थे। हालांंकि, रास्ते में ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button