*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में फिर से 3 हजार पदों पर निकली भर्तियां, देखें कैसे करें आवेदन, जाने पूरी जानकारी RGHNEWS पर...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में फिर से 3 हजार पदों पर निकली भर्तियां, देखें कैसे करें आवेदन, जाने पूरी जानकारी RGHNEWS पर…!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ने परिचारक (लाइनमेन) के पदों को दोगुना कर दिया है। कंपनी ने संशोधित विज्ञापन जारी किया है। इसमें 3 हजार पदों पर सीधी भर्ती के लिये आनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। पहले केवल 1500 पद विज्ञापित किए गए थे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद बिजली कंपनी में पहली बार एक साथ इतनी अधिक संख्या में इन पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं पास लोग आवेदन कर सकेंगे। आवेदन www.cspc.co.in में लॉगइन कर 20 सितंबर 2021 तक जमा किए जा सकेंगे। कंपनी चेयरमेन ने बताया, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में सर्वाधिक 2434 परिचारकों की भर्ती की जाएगी।

बस्तर क्षेत्र में 261 और सरगुजा क्षेत्र में 305 पदों पर नियमित भर्ती होगी। लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जा रहा है। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायपेंड, कार्य एवं दायित्व, उम्र सीमा एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी पावर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही जमा किए जा सकेंगे।

ऐसी रहेगी आरक्षण व्यवस्था

इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर लागू रहेगा। कुल पदों में से अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 334 पद, अनुसूचित जनजाति के लिये 813 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 479 पद आरक्षित होंगे। शेष 1 हजार 374 पद अनारक्षित कोटे के तहत होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button