*✍️पति ने पत्नी को मारने के लिए उठाया ख़ौफनाक कदम डाल दिया पत्नी के मुँह मे एलपीजी गैस का पाइप…..पत्नी की हुई दर्दनाक मौत….*

इटारसी: मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने एक शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार मुम्ब्रा में रहने वाले शाहनवाज सैफी ने अपनी पत्नी सदफ सैफी की मामूली से झगड़ें के बाद हत्या कर दी. उन दोनों की लव मैरिज हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे, यही झगड़े सदफ की मौत का कारण बने.
जानकारी के अनुसार बीते 1 सितंबर को आरोपी पति ने महिला को कुछ नशीले पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. इतना ही नहीं उसने सदफ के शरीर को भी कई जगह एलपीजी गैस से जला दिया. इसके बाद महिला के मुंह में रसोई गैस का पाइप लगाकर घर का दरवाजा बंद कर दिया और अपनी दो साल की बेटी के साथ वहां से भाग गया.
आरोपी के भाग जाने के बाद आसपास के लोगों ने गैस की बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी के पति का मोबाइल नंबर ट्रेस करके उसकी लोकेशन का पता लगाया और इटारसी रेलवे स्टेशन से आरोपी को धार दबोचा. पुलिस अब आगे की कार्यवाही कर रही हैं



