Train Accident news: रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप – RGH NEWS
देश

Train Accident news: रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Accident news मंगलवार को सुबह गुजरात के वलसाड में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। विरार से भरूच जा रही ट्रेन नंबर- 19101, विरार-भरूच मेमू ट्रेन भिलाड रेलवे स्टेशन पहुंचते समय पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन के DMC (ड्राइविंग मोटर कोच) के अगले 4 पहिए पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

 

हादसे के बाद स्टेशन और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई. रेलवे ने वलसाड से राहत और मरम्मत टीम मौके पर भेज दी है और पटरी को दोबारा ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है.

 

read more Amarnath Bus Accident: अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 35 श्रद्धालु थे सवार..

 

 

पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार 28 जुलाई की सुबह भिलाड स्टेशन पर हुआ. ट्रेन नंबर 19101, जो विरार से भरूच के बीच चलती है,

 

मंगलवार को सुबह 6.27 बजे हुआ हादसा

Train Accident newsपश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे हादसे में किसी भी यात्रा, रेल कर्मचारी या आम लोगों के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरा हादसा मंगलवार को सुबह 06.27 बजे हुआ। पश्चिम रेलवे ने हादसे के तुरंत बाद ट्रेन को पटरी पर दोबारा लाने का काम शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button