Chhattisgarh news raipur: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.10 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh news raipur रायपुर कमिश्नरेट की सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में तेलीबांधा थाना पुलिस और ANTF की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ट्रक से 19 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Chhattisgarh news raipurयह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाना पुलिस और ANTF की टीम ने सूचना पर अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर अशोक लीलैंड ट्रक को पकड़ा, जिसके अंदर से 191 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 19 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। इतना ही नहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
इसी के साथ ही टीम ने पश्चिम बंगाल के 2 आरोपी मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम को भी गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साथ ही टीम ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।