Chhattisgarh top news: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिर होगा तेज; इन क्षेत्रों में अलर्ट

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी और अलर्ट जारी किया है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
इन तीन ज़िलों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में मूसलाधार और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।
आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
Chhattisgarh top newsरायपुर में गर्जना और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं। लगातार हो रही बरसात और अलर्ट को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। भारी बारिश और अंधड़ की संभावना को देखते हुए आम नागरिकों को भी सतर्क रहने और अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है।