*✍️IPS की नाबालिग बेटी के साथ घर में रेप की कोशिश….50 साल का रसोइया अकेला देख कमरे में घुसा….*

पटना: बिहार (Bihar) में एक सीनियर महिला आईपीएस (IPS) की नाबालिग बेटी के साथ जोर जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है. महिला पुलिस अधिकारी के घर पर सामने आये सनसनीखेज वाकये में रसोइये ने मालकिन की बेटी का रेप करने की कोशिश की. वारदात के दौरान घर पर 10 साल की बच्ची अकेली थी ठीक उसी समय 50 साल का कुक, बेडरूम में आया और उसने कमरे को अंदर से लॉक कर दिया.
आरोपों के मुताबिक, ‘अधेड़ रसोइया बच्ची के बगल में बेड पर बैठा और गलत नीयत से उसके पैर दबाने लगा. हैरान बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो वह चुपचाप कमरे से बाहर गया और उसे चुप कराने की नीयत से 200 रुपये का चॉकलेट लाकर दी.’ कुक का नाम बच्चा कुमार बताया जाता है. वह घर के सदस्यों के साथ काफी हिल मिल गया था. घरवाले भी उसपर भरोसा करते थे, लेकिन वो इस तरह की घटना को अंजाम देगा किसी ने सोचा भी नहीं था.
इस तरह हुआ खुलासा
घटनाक्रम से सहमी बच्ची ने जब अपनी IPS मां को फोन किया, तो बिजी होने की वजह से उन्होंने फौरन फोन नहीं उठाया. कुछ समय बाद जब उसके पैरेंट्स घर पहुंचे तो बच्ची ने अपनी आपबीती बताई. इसके बाद हुई कार्रवाई में कुक को हिरासत में ले लिया गया. वहीं आरोपी पर रेप (Rape) के कोशिश के साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत भी FIR दर्ज की गयी है.



