*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में दोस्त की बहन को मैसेज करना युवक को पड़ा भारी लगाया मौत को गले....जाने क्या है पूरा मांजरा....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में दोस्त की बहन को मैसेज करना युवक को पड़ा भारी लगाया मौत को गले….जाने क्या है पूरा मांजरा….*

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी बालोद। बहन को मैसेज किया तो भाई ने अपने दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम खोरबहरा 21 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक घटना थाना मंगचुआ के ग्राम रेंगाडबरी की है। आरोपी खोरबहरा अपने दोस्त दुर्देशी साहू 25 वर्ष के साथ मंगलवार की रात शराब पीने के लिए मंडी गया हुआ था। यहां पर दोनों ने जमकर शराब पी, इसके बाद सिगरेट पीने के लिए हाइस्कूल के पास एक पान ठेले में रूके। इस दौरान मृतक दुर्देशी अपने दोस्त खोरबहरा का मोबाइल लेकर उसकी बहन को मैसेज करने लगा। ये देखकर खोरबहरा गुस्से में आ गया और रोड किनारे पडे ईंट से हमला कर दिया। जिससे दुर्देशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवक को उसके घर से गिरफतार कर लिया और आगे की कार्यवाही जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button