*✍️55 साल की महिला लगातार करा रही थी कोरोना टेस्ट लेकिन जांच में 10 बार कोरोना नेगेटिव आई…फिर भी कोरोना से हो गई मौत…*

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मौत का एक ऐसा केस सामने आया है जिसने वैज्ञानिकों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। दरअसल 55 साल की एक महिला लगातार कोरोना टेस्ट करा रही थीं और वे 10 बार कोरोना नेगेटिव आ चुकी थीं लेकिन इसके बावजूद उनकी कोरोना से मौत हो गई।एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, 55 साल की डेब्रा शॉ हर्निया के ऑपरेशन के लिए रॉयल स्टॉक यूनिवर्सिटी अस्पताल में मौजूद थीं, वे इस ऑपरेशन के बाद स्वस्थ तरीके से रिकवर हो रही थीं लेकिन अचानक उन्हें सांस लेन में दिक्कत होने लगी थीं और वे कोमा में चली गई थीं और ये महिला अपनी सर्जरी के दो हफ्तों बाद चल बसी।
मौत की जांच में सामने आया कि डेब्रा की मौत कोविड के चलते ही हुई थी, ये सुनकर इस महिला के परिवार वालों के होश उड़ गए, वे जानना चाहते थे कि अगर डेब्रा को कोविड था तो उन्हें कोविड फ्री वॉर्ड में क्यों रखा गया था। इस महिला के बेटे क्रिस ने बताया कि मेरी मां को जब सांस में समस्या होनी शुरू हुई तब उनके रोज कोरोना वायरस टेस्ट हो रहे थे और उनके नतीजे रोज नेगेटिव आ रहे थे, मेरी मां के फेफड़ों का भी सैंपल लिया गया था और इसमें कोरोना वायरस होने का कोई प्रमाण भी नहीं था। ऐसे में जब हम सबने मॉम का डेथ सर्टिफिकेट देखा तो हम हैरान रह गए। क्रिस ने आगे कहा कि इस डेथ सर्टिफिकेट में लिखा था कि उनकी मौत कोविड से हुई है, हमें इस मामले में लगातार कहा गया कि उन्हें कोरोना नहीं है बल्कि उन्हें निमोनिया है।गौरतलब है कि आईई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब एक 80 साल की महिला को कोरोना वायरस के गंभीर लक्षण थे लेकिन वे बार बार कोरोना नेगेटिव आ रही थीं, डॉक्टर्स ने इस महिला का चार बार कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन वे हर बार नेगेटिव आई थींं।



