*✍️जाने देश में कब लगेगा Corona की रफ्तार पर ब्रेक...क्या कहते है मशहूर वायरोलॉजिस्ट...* – RGH NEWS
देश

*✍️जाने देश में कब लगेगा Corona की रफ्तार पर ब्रेक…क्या कहते है मशहूर वायरोलॉजिस्ट…*

नई दिल्ली: मशहूर टीका विशेषज्ञ गगनदीप कांग (Gagandeep Kang) ने कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों में मौजूदा वृद्धि मई के मध्य से आखिर तक नीचे आ सकती है. कांग ने कहा कि कोरोना मामलों में एक या दो और उछाल आ सकते हैं, लेकिन शायद यह वर्तमान दौर जैसा बुरा नहीं होगा.

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल यह उन क्षेत्रों में जा रहा है जहां वह पिछले साल नहीं पहुंचा. यानी इस बार कोरोना मध्य वर्ग को अपना शिकार बना रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में अपना पैर पसार है, लेकिन वायरस के जारी रहने के आसार कम हैं. इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में घर बना चुके डर को दूर करते हुए कि टीका काफी प्रभावी है, और इस अभियान में तेजी लाने की जरूरत है.

हालांकि कांग ने कोरोना वायरस की जांच (Corona Testing) में गिरावट पर चिंता प्रकट की और कहा कि (कोविड-19) के मामलों का अनुपात जांच से प्राप्त आंकड़ों से कहीं ज्यादा है. उन्होंने भारतीय महिला प्रेस कोर द्वारा आयोजित एक वेबीनार में सवाल के जवाब में कहा, ‘विभिन्न मॉडलों के अनुसार (मामलों के नीचे आने का) सबसे सही अनुमान महीने के मध्य और आखिर के बीच कहीं है. हालांकि कुछ मॉडलों के अनुसार, यह जून के प्रारंभ में होगा, लेकिन हम जो देख रहे हैं, उसके अनुसार यह मई के मध्य से आखिर तक है.’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button