Guava benefits:

Guava benefits: सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक है अमरूद. पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे गुणों से भरपूर अमरूद खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. वहीं, अमरूद (Guava) खाने पर कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी दूर रहती हैं. ऐसे में यहां जानिए क्या होगा अगर आप रोजाना 1 अमरूद खाने लगेंगे.
मजबूत इम्यूनिटी
अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे खाने पर शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है.
कब्ज से छुटकारा
अमरूद में डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. फाइबर से भरपूर होने के चलते अमरूद खाने पर कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल होता है
अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसीलिए शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करता है. ऐसे में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अमरूद खाया जा सकता है.
वजन कम होता है
अमरूद खाने पर वजन कम हो सकता है. अमरूद फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी कम होती है. ऐसे में अमरूद खाने पर पेट लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं.
दिल की सेहत को फायदा
अमरूद में पौटेशियम और फाइबर होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ऐसे में दिल की सेहत को भी फायदा देता है.
Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
एक दिन में कितने अमरूद खाने चाहिए
Guava benefitsएक दिन में 1 से 2 मध्यम आकार के अमरूद खाए जा सकते हैं. अमरूद को सुबह 10 से 11 के बीच मिड मील में या फिर शाम के समय खा सकते हैं. यह भी पढ़ें – क्या आप जानते हैं आलूबुखारा खाने के ये 5 फायदे? जानिए किन दिक्कतों को दूर कर देता है Plum अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है



