*✍️1 जून से ये शहर भी होगा अनलॉक….लेकिन सख्ती रहेगी लागू….कोरोना गाइड लाइन का करे पालन….*

RGHNEWS इंदौर. कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) की लंबी सख्ती के बाद अब इंदौर (Indore) के लोगों को राहत मिलने वाली है. कोरोना पॉजिटिविटी रेट कम होने के कारण जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने ये संकेत दिये हैं. शहर 1 जून से अनलॉक हो सकता है. लेकिन सख्ती बरकरार रहेगी. उससे पहले आज कलेक्टर, डीआईजी और नगर निगम आयुक्त फिर से शहर का हाल जानने निकले. उन्होंने लोगों से कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के 7 जिलों इंदौर, भोपाल, सागर, रतलाम, रीवा, अनूपपुर और सीधी जिलों को छोड़कर बाकी 45 जिलों को 1 जून से अनलॉक करने के निर्देश दिए थे. क्योंकि इन जिलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से अधिक है.डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार साप्ताहिक औसत संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम होने की स्थिति में ही कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है. ऐसे में इंदौर के अनलॉक होने के आसार खत्म हो जाने से लोग निराश हो गए थे.
कोरोना गाइड लाइन का पालन करें
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि प्रशासन ने कंटेन्मेंट क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की टीम लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. सर्वे के दौरान अधिकांश संक्रमित क्षेत्रों और कंटेन्मेंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही है और संक्रमण की दर भी कम हो रही है. डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा लोगों से कोरोना कर्फ्यू का प्रोटोकॉल का पालन करने के कहा जा रहा है. इसमें जनता सहयोग भी कर रही है. संक्रमण रोकने के लिए ये बेहद ज़रूरी है.



