*✍️पुरुषों के लिए बेहद खास है यह दाल….जाने इसे खाने के फायदे….*

RGHNEWS अगर आप शारीरिक कमजोरी के शिकार हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं उड़द की दाल के फायदे. उड़द की दाल में पाए जाने वाले तत्व सिर दर्द, नकसीर, बुखार, सूजन जैसी अनेक बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं. खास बात ये है कि यह दाल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि यह कई तरह की बीमारियों से बचाती है.
उड़द की दाल में पाए जाने वाले तत्व
उड़द की दाल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, केल्शियम व प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. बवासीर, गठिया, दमा एवं लकवा के रोगियों को इसका सेवन कम करने की सलाह दी जाती है. इसका सेवन करते समय शुद्ध घी में हींग का बघार लगा लेना चाहिए.
उड़द की दाल से होने वाले लाभ
- उड़द की दाल का उपयोग नकसीर की समस्या से भी राहत दिलाता है.
- उड़द की दाल से मुंहासे भी ठीक हो जाते हैं. इसके लिए आप उड़द और मसूर की बिना छिलके की दाल को सुबह दूध में भिगो दें. शाम को बारीक से बारीक पीसकर उसमें नींबू के रस की थोड़ी बूंदे और शहद की थोड़ी बूंदे डालकर अच्छी तरह मिला लें और लेप बना लें. इसके बाद आप इस लेप को इस लेप को चेहरे पर लगा लें. इसके बाद सुबह चेहरा धो लें, ऐसा करने पर मुंहासे दूर हो जाएंगे.
- अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो उड़द की दाल का सेवन करें. इसके लिए आप रात को सोते समय लगभग 60 ग्राम उड़द की दाल को पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इस दाल को पीसकर दूध और मिश्री मिलाकर पीयें.
पुरुषों को मिलता है ये फायदा
काली उड़द का सेवन करने से यौन शक्ति बढ़ती है और सेक्सुल प्रॉब्लम्स ठीक होती हैं. बताया जाता है कि काली उड़द को पानी में 6 से 7 घंटे के लिये भिगो लें. फिर उसे घी में फ्राई कर के शहद के साथ खाएं. ऐसा करने पर पुरुष की यौन शक्ति बढ़ती है.



