Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के बदले गए एसपी, आदेश जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के बदले गए एसपी, आदेश जारी

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के साथ पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस फेरबदल में बारह जिलों में रेंज इंस्पेक्टर जनरल, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल और पुलिस अधीक्षकों के नए पद शामिल हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और राज्य भर में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।

 

लंबे समय बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है।

 

read more Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची जारी, 14 जुलाई तक होगी काउंसिलिंग

 

Chhattisgarh latest newsलंबे समय बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा

 

जानिए किस IPS को कहां मिली नई पोस्टिंग

IPS अजय कुमार यादव बने आईजी, राजनांदगांव रेंज।

IPS बालाजी राव सोमावर को आईजी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया।

IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल आईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।

IPS प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।

IPS रामकृष्ण साहू डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।

IPS धर्मेंद्र छबई सेनानी आठवीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव में पदस्थ।

IPS श्वेता राजमणी डीआईजी छसबल जगदलपुर में पदस्थ।

IPS राजेश कुकरेजा डीआईजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।

IPS भावना गुप्ता सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।

IPS चंद्रमोहन सिंह बने दंतेवाड़ा के नए एसपी।

IPS रवि कुमार कुर्रे सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ।

IPS सूरज सिंह परिहार सेनानी चौथी छसबल माना रायपुर में पदस्थ।

IPS त्रिलोक बंसल बेमेतरा के नए एसपी।

IPS सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया।

IPS जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम का एसपी बनाया गया।

IPS चव्हाण किरण गंगाराम को बलोद एसपी बनाया गया।

IPS योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर एसपी बनाया गया।

IPS राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा एसपी की जिम्मेदारी मिली है।

IPS उमेश प्रसाद गुप्ता बीजापुर के एसपी होंगे।

IPS मयंक गुर्जर को सुकमा का एसपी बनाया गया।

IPS संदीप कुमार पटेल नारायणपुर के एसपी नियुक्त किए गए।

IPS राॅबिन्सन गुरिया पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रायपुर नगरीय।

IPS भावना पांडेय को धमतरी का एसपी बनाया गया।

IPS हरीश राठौर कोरिया के नए एसपी होंगे।

 

देखें लिस्ट

 

Related Articles

Back to top button