EPFO; EPFO का बड़ा कदम, अब घर बैठे UMANG ऐप से करें ये काम, यहां जानें पूरा प्रोसेस
EPFO नौकरीपेशा कर्मचारियों की सबसे बड़ी टेंशन अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रही है. अगर आपने नई-नई नौकरी शुरू की है या सालों से आपका पीएफ (PF) कट रहा है, लेकिन अब तक यूएएन (UAN) नंबर नहीं बन पाया है, तो आपके लिए बहुत राहत भरी खबर है. पीएफ दफ्तर के चक्कर लगाने और कागजी झंझटों का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है.
सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए उमंग (UMANG) ऐप पर बड़ा अपडेट जारी किया है. अब देश का कोई भी कर्मचारी अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ही नया UAN नंबर जनरेट कर सकता है. इतना ही नहीं, UAN को एक्टिवेट करने से लेकर ई-केवाईसी (KYC) अपडेट करने और पासबुक डाउनलोड करने जैसे सारे काम अब मोबाइल से ही चुटकियों में हो जाएंगे.
ये भी जरूर पढ़ें: Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर जानिए कब है हरतालिका तीज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
क्या है यह नई तकनीक और कैसे करेगी काम?
इस पूरी प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि अब आपको किसी बायोमीट्रिक डिवाइस, फिंगरप्रिंट स्कैनर या दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इस नई सुविधा को उमंग ऐप पर आधिकारिक तौर पर लाइव कर दिया है.
सूत्रों के अनुसार, अब आपका पूरा काम केवल फेस-ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) तकनीक से हो जाएगा. यानी आपके फोन का फ्रंट कैमरा ही आपका चेहरा स्कैन करेगा और यूआईडीएआई (UIDAI) के आधार डेटाबेस से आपकी पहचान की तुरंत पुष्टि कर देगा. इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और वेरिफिकेशन सेकंडों में पूरा हो जाएगा.
UAN चालू होते ही मिलेंगी ये 4 बड़ी सुविधाएं
एक बार जब आपका UAN नंबर मोबाइल से एक्टिवेट हो जाता है, तो आप उमंग ऐप पर ही कई अहम सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:
पीएफ बैलेंस चेक करना: आप जब चाहे अपने खाते में जमा कुल रकम और ब्याज देख सकते हैं.
पासबुक डाउनलोड करना: पीएफ खाते में हर महीने कटने वाले पैसे की पूरी स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.
क्लेम स्टेटस ट्रैक करना: अगर आपने पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा है, तो उसका लाइव स्टेटस देख सकते हैं.
KYC डिटेल्स अपडेट करना: बैंक खाता, पैन कार्ड या अन्य जानकारियां घर बैठे बिना किसी रोक-टोक के अपडेट कर सकते हैं.
ये भी जरूर पढ़ें: दिवाली तक आ सकता है EPFO 3.0, सितंबर में जुड़ेंगे नए फीचर्स, UPI से जुड़ेगा PF अकाउंट, 3 दिन में निकलेगा ₹5 लाख!
मोबाइल से नया UAN कैसे बनाएं? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
यह सुविधा खासतौर पर उन युवाओं और कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगी जो पहली बार नौकरी में आ रहे हैं. नया UAN बनाने के लिए आपके पास तीन चीजें होनी चाहिए- वैलिड आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और फोन में Aadhaar Face RD ऐप.
उमंग ऐप खोलें: अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप ओपन करें और UAN Allotment and Activation वाले विकल्प पर जाएं.
डिटेल्स दर्ज करें: अपना आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें और कंसेंट (सहमति) के बॉक्स पर टिक करें.
ओटीपी वेरिफिकेशन: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे स्क्रीन पर दर्ज करके सबमिट करें.
फेस-स्कैन प्रक्रिया: सिस्टम ऑटोमैटिक चेक करेगा कि आपके आधार पर पहले से कोई UAN तो नहीं है. पुराना UAN न मिलने पर आपको सीधे फेस-स्कैन पेज पर भेज दिया जाएगा.
चेहरा स्कैन करें: स्क्रीन पर सहमति देने के बाद ‘Aadhaar Face RD’ ऐप के जरिए अपने फोन के फ्रंट कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें.
UAN नंबर तुरंत तैयार: चेहरा मैच होते ही आपका नया UAN तुरंत जनरेट हो जाएगा और एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा.
ये भी जरूर पढ़ें: EPF Passbook के नए कैलकुलेटर से सामने आई चौंकाने वाली कैलकुलेशन: बस 10% PF जोड़ते ही ₹50 लाख का फंड बना ₹1.2 Cr
पुराने UAN धारक भी मोबाइल से कर सकेंगे एक्टिवेशन
जिन कर्मचारियों का UAN नंबर कंपनी या ईपीएफओ द्वारा पहले ही जनरेट किया जा चुका है, लेकिन अब तक एक्टिवेट नहीं हो पाया है, उनके लिए भी राह बेहद आसान हो गई है.
उमंग ऐप पर जाकर UAN Activation ऑप्शन चुनें. अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें. ओटीपी भरने के बाद फोन का कैमरा आपके चेहरे को स्कैन करेगा. वेरिफिकेशन सफल होते ही आपका UAN तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा और आपके फोन पर एक टेंपरेरी पासवर्ड आ जाएगा. इसके साथ ही ईपीएफओ रिकॉर्ड्स में आपका वेरीफाइड फोटो और पता ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा
क्या है ‘Aadhaar Face RD’ ऐप और यह क्यों जरूरी है?
यह ऐप यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा विकसित किया गया आधिकारिक फेशियल ऑथेंटिकेशन ऐप है. सूत्रों के मुताबिक, इस ऐप की मदद से पहचान चोरी होने या गलत व्यक्ति द्वारा पीएफ का पैसा निकालने की आशंका पूरी तरह खत्म हो जाती है. यह आपके फोन के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल करके लाइव फोटो खींचता है और यह जांचता है कि स्क्रीन के सामने वही इंसान बैठा है जिसका आधार नंबर इस्तेमाल हो रहा है.
अगर वेरिफिकेशन या फेस-स्कैन फेल हो जाए तो क्या करें?
EPFOकई बार इंटरनेट धीमा होने या कैमरे के सामने रोशनी कम होने से प्रक्रिया बीच में अटक सकती है. ऐसी स्थिति बनने पर घबराने की जरूरत नहीं है:
कमरे में अच्छी रोशनी वाली जगह पर जाएं और कैमरा चेहरे के ठीक सामने रखें.
अगर ओटीपी मिलने में देरी हो रही है, तो कुछ समय रुककर ‘Resend OTP’ का विकल्प चुनें.
अगर स्क्रीन पर ‘UAN Already Exists’ का मैसेज दिखता है, तो अपना पुराना UAN नंबर एक्टिवेट करने की कोशिश करें.
अगर बार-बार फेस-ऑथेंटिकेशन फेल हो रहा है, तो आप ईपीएफओ की आधिकारिक सपोर्ट टीम या हेल्पडेस्क से तुरंत मदद ले सकते हैं.