धर्म

Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर जानिए कब है हरतालिका तीज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hartalika Teej 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के व्रत रखती हैं. वहीं अविवाहित लड़कियां इस व्रत को एक मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए करती हैं. इस बार हरतालिका तीज की सही तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको हरतालिका तीज की सही तिथि, तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं…

 

read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

 

 

कब है हरतालिका तीज? |

हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 13 सितंबर सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर होगा. ऐसेे में उदया तिथि को देखते हुए हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा.

 

क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

हरतालिका तीज पर पूजा का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक का माना जा रहा है. इस अवधि में पूजा करना अत्यंत फलदायी रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में भी पूजा की जा सकती है.

 

पूजा विधि

Hartalika Teej 2026 दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं, साफ कपड़े पहनती हैं और पूरे मन से व्रत का संकल्प लेती हैं. मिट्टी या रेत से भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियां बनाई जाती हैं और उन्हें लकड़ी की चौकी पर सजा कर स्थापित किया जाता हैै. फिर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. फूल, बेलपत्र, चंदन, धूप-दीप, मिठाई, फल और सोलह श्रृंगार की चीजों से भगवान को भोग लगाया जाता है. महिलाएं पारंपरिक मंत्रों का जाप करती हैं, हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनती हैं और आरती करती हैं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button