*✍️तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद नई सरकार के गठन का किया ऐलान...जाने कौन होगा अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री....* – RGH NEWS
देश

*✍️तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद नई सरकार के गठन का किया ऐलान…जाने कौन होगा अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री….*

काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद नई सरकार के गठन का ऐलान कर दिया है. नई सरकार के स्वरूप की जानकारी देते हुए तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया, मुल्ला हसन अखुंद प्रधानमंत्री होगा तो मुल्ला बरादर उप प्रधानमंत्री होगा. अमीर मुक्ताकी विदेश मंत्री तो सिराजुद्दीन हक्कानी गृह मंत्री होगा. साथ ही मुल्ला याकूब रक्षा मंत्री होगा. बाकी मंत्रियों के नाम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

तालिबान की नई सरकार में दो उप प्रधानमंत्री होंगे. मुल्ला बरादर के अलावा मुल्ला अब्दुल सलाम हंफू  भी उप प्रधानमंत्री होगा. खैराल्ह खैरख्वाह सूचना मंत्री, अब्दुल हकीम न्याय मंत्री, शेर अब्बास स्टानिकजई उप विदेश मंत्री, जबीउल्लाह मुजाहिद उप सूचना मंत्री, अमीर खान मुत्ताकी विदेश मंत्री, वित्त मंत्री मुल्ला हिदायत बद्री होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button