*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू का ऐलान....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले में रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू का ऐलान….*

धमतरी. जिले में कोविड 19 के प्रकरणों में लगातार हो रही कमी के मद्देनजर कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी पी.एस.एल्मा ने सार्वजनिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों में छूट दी है. उन्होंने जिले में मंगलवार को साप्ताहिक लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू में बदलाव करते हुए फिर रविवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है.वहीं मंगलवार को सभी दुकाने खुली रहेंगी. जिले के नगरीय निकाय धमतरी के तहत प्रत्येक रविवार को व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगी. इस दौरान केवल अस्पताल, क्लीनिक, मेडिकल दुकान, पशु चिकित्सालय, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, पीडीएस, सब्जी, फल दुकान, दुग्ध वितरण, न्यूज पेपर, होटल, रेस्टोरेंट तथा केवल विवाह प्रयोजन के लिए मैरिज हॉल और अनुमति प्राप्त अन्य वस्तुओं और सेवाओं की अनुमति होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button