*✍️अब यहाँ 3 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन, जाने किन सेवाओं को रहेगी छूट, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला....* – RGH NEWS
देश

*✍️अब यहाँ 3 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन, जाने किन सेवाओं को रहेगी छूट, इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला….*

देहरादून: कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद देश के कई राज्यों में अनलॉक कर दिया गया है। वहीं, जहां संक्रमण अधिक है वहां अभी भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन तीन अगस्त तक बढ़ा दी है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी है।

 कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 27 जुलाई से 3 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें काफी छूट दी गई है। सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न प्रकार की जिन गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी, अब सक्षम अधिकारी के की अनुमति पर उनका आयोजन किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button