*✍️कोरोना वायरस ने फिर से बदला अपना स्वरूप..युवाओं पर बढ़ा ज्यादा संक्रमण का खतरा…जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट..*

RGHNEWS देश में कोरोना वायरस संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के साथ कोरोना के लक्षणों में फिर बदलाव के संकेत मिले हैं. इस बार का कोरोना संक्रमण बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं को अपना शिकार बना रहा है. इस बार कुछ ऐसे भी मरीज सामने आए हैं जिसको बुखार और सर्दी जुकाम नहीं था इसके बावजूद वो कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.
इस पूरे प्रकरण पर डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का शोध जारी है. दुनियाभर की कोरोना स्टडी में जिनोम सिक्वेंसिंग समेत कई जांचों का अहम योगदान है. इस बीच युवाओं पर बढ़े खतरे को लेकर जेनेस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर की फाउंडर डॉयरेक्टर डॉ गौरी अग्रवाल ने कहा, ‘बुजुर्गों की तुलना में युवा ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं. इस बार सेकेंड वेव के लक्षण अलग हैं. कई मामलों में आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी कोरोना वायरस को नहीं पकड़ पाई और जरूरत पड़ने पर सीटी स्कैन से कोरोना होने का खुलासा हुआ. यानी इस बार सभी मरीज को बुखार होने की शिकायत नहीं है.गौरतलब है कि लगातार कहा जा रहा है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में आधे से ज्यादा नए मरीज 45 साल के कम आयु वर्ग के हैं.



