देश
*✍️बड़ा ट्रेन हादसा..पटरी से उतरे डिब्बे,11 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत तो 98 लोग हुए घायल..अधिकारियों ने दी जानकारी…*

(एपी) मिस्र की राजधानी कहिरा में रविवार को एक रेलगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 98 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।रेलवे प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि काहिरा से उत्तर में कालुबिया प्रांत के बान्हा शहर में रेलगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 98 लोग घायल हुए हैं और हादसे की वजह तत्काल पता नहीं चल पाई है।



