*✍️कर्ज लेने के मामले में प्रदेश का नाम स्वर्ण अक्षरों पर लिखाएगी यह सरकार…धरमलाल कौशिक…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का आज रायगढ़ आगमन हुआ। इनके द्वारा भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता रखी गई थी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कौशिक ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह सरकार गरीबों के आशियाना तोड़ने वाली सरकार है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, और कहा कि यह सरकार गरीब किसानों की होती तो उन्हें आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। यह सरकार पिछले वर्ष लगभग 1 हजार से 12 सौ करोड़ का धान सड़ा चुकी है, और आज भी सोसाइटी से धान राइस मिल और स्टैकिंग पांईट तक नहीं भेजी है। यह सरकार केवल राजनीति करना चाहती है पिछले 2 वर्ष की बात करें तो प्रदेश के सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। 30 हजार 6 सौ 32 करोड रुपए का कर्ज यह सरकार ले चुकी है। यह सरकार कर्ज लेकर अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करना चाहती है। भूपेश सरकार रेत, खनिज संपदा बेच चुकी है। अब प्राइम लोकेशन की जमीन खोज-खोज कर बेच रही है। गरीबों को पट्टा देने की बात की थी, अब गरीबों के आशियाने को तोड़ रही है।



