*✍️नौवीं फैल लड़का सोना चोरी कर रखता था गटर मे,पुलिस ने गटर से निकाला 21लाख का सोना,हर कोई देख रह गया हैरान...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️नौवीं फैल लड़का सोना चोरी कर रखता था गटर मे,पुलिस ने गटर से निकाला 21लाख का सोना,हर कोई देख रह गया हैरान…*

RGHNEWS मुंबई की जुहू पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो सोना चुराने के बाद उसे मैनहोल के ढक्‍कन में छुपा दिया करता था. ये पूरा मामला मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन की हद में सामने आया है. नेहरू नगर इलाके में रहने वाली पूजा अपने परिवार के साथ महाबलेश्वर घूमने गई थीं लेकिन जब वे महाबलेश्वर से लौटीं तो उनके घर पर चोरी हो चुकी थी. घर की जांच करने पर पता चला कि घर में रखे हुए लगभग 21 लाख रुपये के सोने के गहने गायब थे.पूजा ने घर पर हुई चोरी के संबंध में अपने नजदीकी जूहू पुलिस स्टेशन में जाकर इस मामले की एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस ने जब इलाके में पूछताछ की तो पता चला कि इलाके के एक लड़के ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बीयर की बोतल के साथ अन्य सामान का ऑर्डर दिया था. बस यहीं से पुलिस को चोर का सुराग मिला.पुलिस ने बताया कि लड़का नौवीं फेल है और काम की तलाश कर रहा है. जांच में पुलिस को पता चला कि लड़का पार्टी कर रहा है, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने लड़के को शक के आधार पर पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान लड़के ने अपराध स्वीकार कर लिया.लड़के ने बताया कि वह पहले भी चोरी कर चुका है और चोरी के जेवर मैनहोल में छुपाकर रखता था. पुलिस ने लड़के की निशानदेही पर मैनहोल से 21 लाख रुपये के जेवर मैनहोल से बरामद कर लिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button