*✍️संवेदनशील थानेदार विवेक पाटले के सहयोग से देर रात सर्पमित्र टीम ने कोबरा सांप का किया रेस्क्यू* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️संवेदनशील थानेदार विवेक पाटले के सहयोग से देर रात सर्पमित्र टीम ने कोबरा सांप का किया रेस्क्यू*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। गुरुवार की रात 9 बजे पूर्वांचल के ग्राम महापल्ली में किसान हरीबन्धु सा के मकान रसोई घर में एक डेढ़ साल का कोबरा नाग सांप घुस आया था जिसे घर के महिलाओं ने किसी तरह देख लिया। घर मे नाग सांप रहने से परेशानी बढ़ गई। 112 नम्बर पर डायल किया गया जहां से चक्रधर नगर की 112 की टीम ने असमर्थता जताई।बताया गया कि उनकी दोनो गाड़ी खराब है। सर्पमित्र टीम को भी सूचित किया गया था लेकिन बारिश के कारण वह भी आने से इनकार कर दिया। पत्रकार शेषचरण गुप्त को जब इसकी जानकारी दी गई तो उसने तत्काल चक्रधर नगर थाना प्रभारी विवेक पाटले को सूचना दी वही ऊर्जावान व मानवता के संवाहक थानेदार ने सांप को नही मारने की निर्देश दिये और तत्काल गाड़ी व्यवस्था कर सर्पमित्र टीम को महापल्ली भेजा ।देर रात तक परिजन सांप की रखवाली करते रहे और थानेदार के निर्देश पर सर्पमित्र टीम महापल्ली पहुँच कर हरीबन्धु सा के घर से कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। सर्पमित्र टीम में विनितेश तिवारी के नेतृत्व में जयप्रकाश यदु तथा विक्की रोहड़ा ने सांप का रेस्क्यू कर किसान परिवार को राहत दिलायी वही चक्रधर नगर थाना पुलिस अखिलेश कुशवाहा की कार्यकुशलता सूझबूझ व थानेदार पाटले की मानवीय संवेदनाओं के कारण भी परिवार को भय से मुक्ति दिलाई ही एक सांप के मृत्यु होने से भी बच गया। थानेदार की इस मानवीय मूल्यों की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button