RGHNEWS ब्रेकिंग :- छत्तीसगढ़ में कोरोना का टूटा सारा रिकॉर्ड, आज मिले 916 पॉजिटिव मरीज,छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ बेकाबू, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज – RGH NEWS
स्वास्थ्य

RGHNEWS ब्रेकिंग :- छत्तीसगढ़ में कोरोना का टूटा सारा रिकॉर्ड, आज मिले 916 पॉजिटिव मरीज,छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ बेकाबू, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज

RGHNEWS प्रशांत तिवारी छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है. गुरुवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. देर शाम तक 916 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जबकि 4 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है. राहत की बात यह है कि आज सबसे ज्यादा 544 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए है.

प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18501 हो गयी है, वहीं 6594 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में मौत की बात करें तो आज अभी तक 4 मौत प्रदेश में हुई है, आंकड़े अब मौत के प्रदेश में बढ़कर 168 हो गये हैं। वहीं 554 मरीजों को आज डिस्चार्ज भी किया गया है।

आज मिले नए 916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 330, दुर्ग से 183, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 37, सरगुजा से 34, रायगढ़ से 32, जांजगीर-चांपा से 30, कोरिया से 27, नारायणपुर व कांकेर से 20-20, कोरबा व जशपुर से 19-19, सूरजपुर से 17, राजनांदगांव से 16, बिलासपुर से 15, कोण्डागांव से 14, बलौदाबाजार से 09, गरियाबंद, मुंगेली व बीजापुर से 08-08, धमतरी, महासमुंद व बस्तर से 06-06, कबीरधाम से 05, बेमेतरा व बलरामपुर से 04-04, बालोद से 1 मरीज शामिल है. आज मिले सभी पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button