रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर,IRCTC का टिकट बुकिंग के लिए नया नियम हुआ जारी – RGH NEWS
देश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर,IRCTC का टिकट बुकिंग के लिए नया नियम हुआ जारी

नई दिल्ली: Indian Railways Latest News: रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है. अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और ऑनलाइन ट्रेन टिकट (Online Rail Tickets Booking Rule) लेते हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को अब मोबाइल नंबर और ईमेल का वेरीफिकेशन (Mobile And e Mail Verification) कराना होगा. इसके बाद ही आपको टिकट मिलेगी.

रेलवे का नया नियम 

कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय से टिकट बुक नहीं यात्रियों के लिए रेलवे ने नए नियम बनाए हैं. ऐसे लोगों को आइआरसीटीसी के पोर्टल से टिकट खरीदने के लिए पहले उन्हें अपने मोबाइल नंबर और  ईमेल को वेरीफाई करना होगा. इसके बाद ही टिकट मिलेगी. हालांकि नियमित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा.

 

ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा 

भारतीय रेलवे का अंतर्गत आइआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट (e-Ticket) बेचता है. टिकट के लिए यात्री इस पोर्टल पर लॉगइन और पासवर्ड बनाते हैं. और फिर ऑनलाइन बुकिंग का लाभ उठाते हैं. लॉगइन पासवर्ड बनाने के लिए ईमेल और फोन नंबर की जानकारी देनी होती है. यानी आप ईमेल और फोन नंबर वेरीफाई होने पर ही टिकट बुक कर सकते हैं.

जानिए क्यों बनाए गये नियम 

कोरोना कहर के कम होते ही ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं. ऐसे में टिकट की बिक्री भी बढ़ गई है. फिलहाल, 24 घंटे में करीब आठ लाख रेल टिकट बुक हो रहे हैं. आइआरसीटीसी के दिल्ली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर व उसके पूर्व से पोर्टल पर जो अकाउंट निष्क्रिय थे उसे सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button