8 JeM Terrorist arrested: ATS की बड़ी कार्रवाई, गुजरात-MP में जैश ए मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

8 JeM Terrorist arrested: ATS की बड़ी कार्रवाई, गुजरात-MP में जैश ए मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार

8 JeM Terrorist arrested आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए हैं। गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को पकड़ा है। गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वे जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से गुजरात में एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे थे ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। सभी 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यूएपीए की धारा 13, 17, 18, 38, 39 और बीएनएस की धारा 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

गुजरात एटीएस ने इन आरोपियों को पकड़ा

अहमद पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाल

इब्राहिम पुत्र मोहम्मद हुसैन घाघा

मुदस्सिर पुत्र अब्दुल्ला गाजीवाला

ज़कारिया दुरानी पुत्र मोहम्मद अम्मार घाघा

मुफ्ती फौजान पुत्र इस्माइल दौवा

मोहम्मद अमीन शेरा

मोहम्मद अब्दुल पुत्र रहमान सावदी

बिलाल मोहम्मद पुत्र अम्मार घाघा

 

एटीएस अधिकारी ने क्या बताया?

गुजरात एटीएस से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, “गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गुरुवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वे बैन किए गए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं और गुजरात में एक एक्टिव आतंकी नेटवर्क बनाने के लिए उसकी तरफ से एक्टिव रूप से काम कर रहे थे।”

 

कई जिलों में एकसाथ कार्रवाई

गुजरात एटीएस ने गुजरात और मध्य प्रदेश के कई जिलों में एकसाथ कार्रवाई करते हुए 8 आतंकियों को पकड़ा है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आतंकी संगठन का पूरा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ। इसमें किन लोगों ने मदद की और आगे इनका क्या प्लान था। पूछताछ के आधार पर कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। गुजरात के बनासकांठा में पालनपुर इलाके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को मध्य प्रदेश के देवास जिले से पकड़ा गया है।

 

read more iQOO: 6500mAh की बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फीचर वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

 

 

डिजिटल रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस

8 JeM Terrorist arrestedपुलिस आरोपियों का डिजिटल रिकॉर्ड तलाश रही है। इसी के आधार पर आगे की पूछताछ की जाएगी। आतंकियों के खातों से वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि इस नेटवर्क को बनाने में किन लोगों की भूमिका थी। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button